Search

 
 
 

साहिबगंज : खनन पट्टा की मापी कर 15 दिनों में सौंपें रिपोर्ट : उपायुक्त

 
जिला खनन टास्क फोर्स की बैठक में खनन संबंधी शिकायतों की समीक्षा
Sahibganj : ज़िला खनन टास्क फ़ोर्स की बैठक सात जुलाई को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय में हुई. बैठक में उपायुक्त ने सभी अंचलाधिकारियों (सीओ) को निर्देश दिया कि वे जिला के सभी खनन पट्टा धारकों के खनन पट्टा की मापी कर 15 दिनों में रिपोर्ट सौंपे. खनन से संबंधित प्राप्त शिकायतों के विरुद्ध कार्यवाही करने एवं उनके क्षेत्रों में आ रही समस्याओं के विषय में जानकारी ली. खनन व अवैध परिवहन से संबंधित प्राप्त शिकायत, एफआईआर और गिरफ्तारियों की समीक्षा थाना प्रभारियों के साथ की. जिला के सभी अस्थायी चेक नाका के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई.

विस्फोटक सप्लायर को दिए दिशा-निर्देश

एनजीटी द्वारा पारित आदेश के आलोक में क्रशरधारियों के एकरारनामा आदि की समीक्षा की गई. उपायुक्त ने विस्फोटक सप्लायर को भी आवश्यक दिशा-निर्देश दिए. कहा कि सीटीओ और लीज वाले खनन धारियों को ही विस्फोटक सप्लाई करने का निर्देश दिया. बैठक में सीओ और थाना प्रभारियों के द्वारा किये गए कार्रवाई की जानकारी दी गयी. बैठक में वन प्रमंडल पदाधिकारी मनीष तिवारी, अपर समाहर्ता विनय मिश्र, सिविल सर्जन डॉ रामदेव पासवान, पुलिस उपाधीक्षक राजेंद्र दुबे, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुलजी आनंदजी, जिला खनन पदाधिकारी विभूति कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग, सभी थाना प्रभारी, एसडीपीओ और सभी अंचलाधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/deoghar-three-yo…etween-two-bikes/">यह

भी पढ़ें : देवघर : दो बाइकों की टक्कर में तीन युवकों की मौत [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही