Search

 
 
 

साहिबगंज : 10 से 25 फरवरी तक एमडीए के तहत खिलायी जाएगी दवा

 
Sahibganj : शनिवार को प्रखंड कार्यालय साहिबगंज के सभागार में प्रखंड स्तरीय एमडीए यानी मास ड्रग्स एडमिनिस्ट्रेशन 2023 के तहत आईआरएस 2023 प्रथम चक्र, स्पर्श, लेप्रोसी, एलसीडीसी, कालाजार टीकाकरण व अन्य स्वास्थ्य संबंधी टास्क फोर्स की बैठक हुई. साहिबगंज अंचलाधिकारी अब्दुल सम्मद की अध्यक्षता में आयोजित बैठक में प्रखंड स्तरीय मलेरिया निरीक्षक विजय कुमार ओझा ने बताया की एमडीए 10 फरवरी से 25 फरवरी तक चलेगी. जिसमें 2 वर्ष से 60 वर्ष के लोगों को दवा खिलायी जाएगी. उन्होंने कहा की इस बार दवा बांटनी नही है, बल्कि डोर टू डोर जाकर दवा खिलानी है. सहिया व स्वास्थ्य कर्मियों को इसके लिए प्रशिक्षण भी दिया जाएगा. एक सहिया को प्रत्येक दिन 15 घर पर विजिट करना है. उन्होंने बताया कि इसके लिए सदर प्रखंड पुराना अस्पताल में एक कंट्रोल रूम भी बनाया गया है. मौके पर डब्ल्यूएचओ के प्रतिनिधि, प्रखंड के सभी सुपरवाइजर, शिक्षा विभाग के प्रतिनिधि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-martyrs-memorial-will-be-built-in-the-police-line-at-a-cost-of-15-lakhs-of-sasand-nidhi/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सासंद निधि के 15 लाख की लागत से पुलिस लाइन में बनेगा शहीद स्मारक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही