Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय में चयन प्रवेश परीक्षा को लेकर हुई बैठक

Sahibganj : जवाहर नवोदय विद्यालय परिसर हॉल में 24 अप्रैल को  जवाहर नवोदय विद्यालय चयन प्रवेश परीक्षा-2023 को लेकर बैठक हुई. बैठक में प्रभारी सह पीजीटी गणित के शिक्षक मनोज कुमार सिंह ने पीपीटी के माध्यम कहा कि जिले में कुल 9 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं. साहिबगंज शहरी क्षेत्र में 3 केंद्र बनाए गए हैं, जो निम्न हैं- नगरपालिका कन्या मध्य विद्यालय, रेलवे उच्च विद्यालय, और संध्या महाविद्यालय. राजमहल अनुमंडल में परीक्षा के तीन केंद्र बनाए गए हैं. बरहरवा प्रखंड में दो और बरहेट प्रखंड में एक केंद्र बनाए गए हैं. उन्होंने यह भी कहा कि परीक्षा से संबंधित सारी सामग्रियां परीक्षा केंद्र अधीक्षक को उपलब्ध करा दी गई है. बैठक में जिला शिक्षा पदाधिकारी डॉ. दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश पासवान, जवाहर नवोदय विद्यालय के प्राचार्य डॉ. राज कपूर, सभी परीक्षा केंद्रों के केंद्र अधीक्षक, सभी प्रखंडों के प्रखंड शिक्षा प्रसार पदाधिकारी और प्रखंड कार्यक्रम पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=616092&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अवैध खनन मामले में गिरफ्तार पशुपति यादव को लेकर पुलिस रांची रवाना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही