Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक

Sahibganj : ईद उल फितर को देखते हुए शांति समिति की बैठक 17 अप्रैल को उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में हुई. बैठक में जिले के सभी थाना प्रभारियों को संवेदनशील जगहों पर विशेष सतर्कता बरतने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारियों से अपने-अपने थाना क्षेत्रों में शांति समिति की अलग-अलग बैठक करने का भी निर्देश दिया गया. इसके अलावा उपायुक्त ने थाना प्रभारियों और अंचलाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में सोशल मीडिया और व्हाट्सएप ग्रुप पर नजर रखने का निर्देश दिया. ईद को देखते हुए किसी भी समुदाय विशेष के खिलाफ भड़काऊ पोस्ट व तस्वीर सोशल मीडिया पर डालने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया. थाना प्रभारियों से कहा गया कि अपने-अपने क्षेत्र में ड्रोन कैमरे से नजर रखें. उपायुक्त ने चिन्हित असामाजिक तत्वों के खिलाफ आईपीसी की धारा 107 के तहत कार्रवाई करने, संवेदनशील जगहों की वीडियो रिकॉर्डिंग और सीसीटीवी कैमरा लगाने का भी निर्देश दिया. ईद पूर्व सभी थाना प्रभारियों को पुलिस जवानों के साथ फ्लैग मार्च करने का भी निर्देश दिया गया. बैठक में उपायुक्त के अलावा उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, बरहरवा पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव, पुलिस उपाधीक्षक राजेन्द्र दुबे, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, जिला परिवहन पदाधिकारी संतोष गर्ग, डीएस डॉ. मोहन पासवान, जिले के सभी अंचलाधिकारी व प्रखंड विकास पदाधिकारी, सभी थाना प्रभारियों समेत वरीय अधिकारी उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=609477&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज ठाकुरबाड़ी में तीन दिवसीय संकीर्तन शुरू [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही