Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बोरियो सीएचसी सभागार में सहिया साथी की हुई बैठक

Sahibganj : जिले के बोरियो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र (सीएचसी) सभागार में 23 अप्रैल को सहिया साथी और बीटीटी की बैठक हुई. बैठक में सिविल सर्जन साहिबगंज डॉ. रामदेव पासवान मौजूद थे. सिविल सर्जन ने सभी सहिया साथी के कार्यों की बारी-बारी से समीक्षा कर आवश्यक दिशा निर्देश दिए. सिविल सर्जन ने स्वास्थ्य विभाग की ओर से चलाए जाने वाले आभा कार्ड, आयुष्मान कार्ड, एएनसी, एमआर कैंपेन, परिवार नियोजन, आयरन गोली वितरण, संस्थागत प्रसव, ममता वाहन, मलेरिया व कालाजार की रोकथाम के लिए शत-प्रतिशत लक्ष्य हासिल करने को कहा. बैठक में डॉ. सलखु चन्द्र हांसदा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. सत्तीबाबू डबडा,  डॉ. पंकज कुमार गुप्ता, विष्णु कुमार भगत, मनोहर पंडित शम्भूलाल दत्ता, विकास कुमार पंडित, मेरी किस्कू समेत अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=612975&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: नियोजन नीति के खिलाफ सड़कों पर उतरे छात्र, किया जमकर विरोध [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही