Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन को लेकर चयन समिति की हुई बैठक

Sahibganj : जिले के कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालयों में नामांकन को लेकर जिला स्तरीय चयन समिति की बैठक समाहरणालय सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में 15 मई को हुई. बैठक में सांसद विजय हांसदा, विधायक अनंत ओझा, विधायक लोबिन हेंब्रम, जिला परिषद अध्यक्ष मोनिका किस्कू समेत अन्य वरीय पदाधिकारी उपस्थित थे. बैठक में अब तक नामांकन को लेकर आए आवेदनों समेत अन्य जानकारी ली गई. उपायुक्त ने कहा कि एक भी सीट खाली नहीं रहे, इसके लिए दोबारा अखबार में विज्ञापन दें. बैठक में सांसद विजय हांसदा ने कहा कि यह विद्यालय गरीब छात्राओं के लिए वरदान साबित हो सकता है. गरीब छात्राएं गुणवत्तापूर्ण शिक्षा हासिल कर जीवन में तरक्की करेंगी. सभी सीटों पर नामांकन कराने के लिए शिक्षा विभाग के पदाधिकारी कोशिश करें.

अब तक नामांकन कराने को लेकर प्राप्त आवेदनों की स्थिति

साहिबगंज सदर स्थित कस्तूरबा गांधी बालिका विद्यालय में छठी कक्षा में नामांकन के लिए 64 आवेदन प्राप्त हुए हैं. मंडरो प्रखंड में 187 आवेदन आए हैं. बोरियो प्रखंड- 178, बरहेट प्रखंड- 219, पतना प्रखंड- 113, बरहरवा प्रखंड- 171, उधवा प्रखंड- 231, राजमहल प्रखंड- 201, तालझारी प्रखंड- 221. इन सभी विद्यालयों में 75-75 सीटें उपलब्ध हैं. बैठक में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, डीईओ डॉ. दुर्गानंद झा, जिला शिक्षा अधीक्षक राजेश कुमार समेत जिले के विभिन्न प्रखंड स्थित कस्तूरबा विद्यालय की शिक्षिका उपस्थित थीं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637857&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जनसेवकों की हड़ताल सातवें दिन भी जारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही