Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मादक पदार्थो की तस्करी व खेती की रोकथाम को लेकर बैठक

Sahibganj: मादक पदार्थो की तस्करी व खेती की रोकथाम के लिए जिला स्तरीय कमिटी की बैठक 16 मई को हुई. डीसी रामनिवास यादव ने कोडीन युक्त कफ सिरप बेचने वालों के वैध लाइसेंस जांच करने का निर्देश दिया. अधिकारियों को अंतर राज्य सीमा पर निगरानी रखने व समय-समय पर रेड करने का निर्देश दिया. क्षेत्र में अफीम गांजे की खेती की सूचना की जानकारी ली. जब्त मादक पदार्थ के गोदाम की निगरानी के लिए कर्मी को प्रतिनियुक्त करने आदि पर चर्चा की गई. ड्रग इंस्पेक्टर, उपाधीक्षक विशेष शाखा, बरहरवा पुलिस उपाधीक्षक प्रदीप उरांव को उनके क्षेत्रों में मेडिकल स्टोर की जांच कर रिपोर्ट देने का निर्देश दिया. विद्यालयों में नशा मुक्ति जागरूकता अभियान चलाने पर विचार-विमर्श किया गया. मौके पर एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा, डीएफओ मनीष तिवारी, डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार, एसडीएम रोशन साह, एसडीपीओ राजेंद्र दुबे,डीएसपी बरहरवा, दुर्गानंद झा, सुमन गुप्ता, डीपीआरओ सबिता सिंह, ड्रग इंस्पेक्टर आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638233&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : पुराने विवाद में पोते ने पत्थर से कूचकर दादा की हत्या की [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही