Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : 28 को जिले के सभी प्रखंडों में मेगा केसीसी ऋण वितरण कैंप, डीसी ने की समीक्षा बैठक

Sahibganj : उपायुक्त राम निवास यादव ने 27 जुलाई को अपने कार्यालय कक्ष में सभी प्रखंडों में लगाए जाने वाले मेगा केसीसी ऋण वितरण कैंप और कृषि तथा पशुपालन विभाग से संचालित योजनाओं की समीक्षा बैठक की. बैठक में 28 जुलाई को जिले के सभी प्रखंडों में आयोजित मेगा केसीसी ऋण कैंप के तैयारियों की समीक्षा की गई. कृषक मित्रों को मोबिलाइजेशन के लिए प्रोत्साहित करने का निर्देश दिया गया, जिससे ज़्यादा से ज़्यादा किसानों को केसीसी का लाभ मिल सके. एटीएम, बीटीएम, वीएसडब्लू सहित प्रखंड स्तरीय कृषि विभाग के कर्मियों को किसानों को अधिक से अधिक फॉर्म देकर केसीसी के लिए आवेदन देने का निर्देश दिया. साथ ही जल्द से जल्द संबंधित बैंकों से स्वीकृत कराने को कहा गया. उपायुक्त रामनिवास यादव ने कृषि विभाग द्वारा संचालित अन्य योजनाओं की समीक्षा भी की. जहां उन्होंने सूखाग्रस्त होने के कारण हुई धान की खेती से संबंधित सर्वे की वस्तुस्थिति की जानकारी ली. बैठक में सहकारिता पदाधिकारी से फसल क्षति के लिए आकलन करने और ऑनलाइन आवेदनों को अपलोड करने के संबंध में दिए जाने वाले प्रशिक्षण को जल्द से जल्द कराने का निर्देश दिया. उन्होनें नवनिर्मित डेयरी प्लांट की प्रगति जानी. जहां बताया गया कि जिले में प्रतिदिन एक 11 हज़ार लीटर का दूध कलेक्शन किया जा रहा है. उपायुक्त ने इस कलेक्शन को बढ़ाने के लिए समितियों का गठन और लोगों को जागरूक करने पर ज़ोर दिया. उन्होंने मेधा डेयरी द्वारा निर्मित सभी प्रोडक्टों के बिक्री के लिए बनाए गए बूथों की स्थिति जानी और उन्हें जल्द से जल्द शुरू करने का निर्देश दिया. इसके अलावा बैठक में पशुपालन एवं मत्स्य विभाग द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी लेते हुए उपायुक्त ने आवश्यक निर्देश भी दिए. बैठक में उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, जिला पशुपालन पदाधिकारी सह गव्य विकास पदाधिकारी, जिला मत्स्य पदाधिकारी, जिला सहकारिता पदाधिकारी, मेधा डेयरी से आए अधिकारी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=370791&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पुलिस और उत्पाद विभाग ने छापेमारी कर नष्ट किया देशी महुआ शराब [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही