Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: एमआर कैंपेन की सफलता के लिए मेगा रैली का आयोजन

Sahibganj: बोरियो प्रखंड सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में 12 अप्रैल से प्रारम्भ होने वाले एमआर अभियान को शत-प्रतिशत सफल बनाने को लेकर मंगलवार 11 अप्रैल को मेगा रैली का आयोजन किया गया. सीएस डॉ रामदेव पासवान, बीडीओ सह सीओ टुडू दिलीप, थाना प्रभारी जगन्नाथ पान, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ सलखु चन्द्र हांसदा, नोडल पदाधिकारी डॉ विवेक भारती ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखा कर रैली को रवाना किया. रैली मेन रोड़ होते हुए बोरियो बाजार, बोरियो संथाली, नमस्ते रोड़ से मध्य विद्यालय बोरियो पहुंच कर समाप्त हुआ. रैली के माध्यम से जन-जन को जागरूक करते हुए शत प्रतिशत वैक्सीन लगवाने का संदेश दिया गया.एमआर का वैक्सीन 9 माह से 15 साल तक के सभी बच्चों को दिया जाना है. मौके पर डॉ सत्तीबाबू डबडा, डॉ मुकेश कुमार, डॉ विनोद कुमार, डॉ पंकज कुमार गुप्ता, डब्ल्यूएचओ के सुनील रंजन, चन्द्रदेव साह, संतोष कुमार, विष्णु कुमार भगत, सुमन कुमारी, बैजनाथ चौधरी, मनोहर पंडित, आशुतोष कुणाल, रवि आनंद कुजूर, पूजा कच्छप, बिनीता मिंज, शम्भूलाल दत्ता, मेरी किस्कू, एएनएम, सहिया, सेविका सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=604938&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : सड़क हादसे में एक बाइक सवार युवक की मौत, दो घायल [wpse_comments_template]  

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही