Search

 
 
 

साहिबगंज : मिनी हाईवा के चपेट में आकर अधेड़ की मौत

 
Sahibganj : मुफस्सिल थाना क्षेत्र के डिहारी एनएच 80 पर तेज रफ्तार  मिनी हाइवा के चपेट में आकर 5 सितंबर की रात एक अधेड़ व्यक्ति की घटनास्थल पर ही मौत हो गई. मृतक का नाम डिहारी गांव निवासी दीनानाथ यादव (60) है. मृतक मिर्जाचौकी बाजार से सामान की खरीदारी कर अपने घर लौट रहा था. इसी दरम्यान हाईवा की चपेट में आ गया. हादसे से आक्रोशित ग्रामीणों ने सड़क जाम कर मृतक परिवार वालों को मुआवजे देने की मांग की. हादसे की सूचना पाकर मुफस्सिल थाना प्रभारी अनुपम प्रकाश घटनास्थल पर पहुंचे तथा ग्रामीणों को मुआवजा का आश्वासन दिया. आश्वासन के बाद ग्रामीण सड़क पर से हट गए. इसी बीच सदर थाना इंस्पेक्टर शशि भूषण चौधरी, अंचल अधिकारी अब्दुल समद और मिर्जाचौकी थाना प्रभारी भी घटनास्थल पर पहुंचे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=411355&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : नाबालिग लड़की के अपहरण मामले में प्राथमिकी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही