Search

 
 
 

साहिबगंज : खनन टास्क फोर्स ने 8 क्रशर को किया ध्वस्त, 2 खदानों की हुई गई मापी

 
Sahibganj : जिले में अवैध रूप से चल रहे क्रशर प्लांट और पत्थर खदानों के ख़िलाफ़ खनन टास्क फ़ोर्स का एक्शन लगातार ज़ारी है. टास्क फोर्स ने 8 सितंबर को मंडरो प्रखण्ड के महादेवगंज में जीरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के भवानी चौकी मौजा की चार और देशी पोखरिया मौजा में चार अवैध क्रशर प्लांट को ध्वस्त कर दिया. साथ ही डेम्बा मौजा के दो पत्थर खदान ओम सांई और महावीर एंड कंपनी की मापी की गई. एक क्रशर पर कार्रवाई के दौरान स्थानीय आदिवासी महिला मजदूरो ने विरोध भी जताया. यह कार्रवाई एसडीओ राहुल जी आनंद के नेतृत्व में हुई. इस दौरान डीएमओ विभूति कुमार, मंडरो सीओ नरेश मुंडा व जीरवाबाड़ी थाना पुलिस बल के जवान मौजूद थे. डीएमओ विभूति कुमार ने बताया कि क्षेत्र में चोरी छिपे बिना अनुमति व बिना लाइसेंस के क्रशर संचालित किया जा रहा है. ऐसे क्रशर प्लांटों पर प्रशासन का बुलड़ोजर चलाया जा रहा है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-up-police-returned-empty-handed-in-search-of-shutter-cutter-thief-gang/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : शटर-कटर चोर गिरोह की तलाश में आई यूपी पुलिस खाली हाथ लौटी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही