Search

 
 
 

साहिबगंज : मंत्री आलमगीर ने विद्युत विभाग के अधिकारियों के साथ की बैठक

 
सतगाछी पॉवर सबस्टेशन को जल्द शुरू करने का निर्देश
Sahibganj : झारखंड सरकार के मंत्री आलमगीर आलम ने अपने आवास में 13 अगस्त को विद्युत विभाग के पदाधिकारियों के साथ बैठक की. इस क्रम में मंत्री आलमगीर ने विद्युत आपूर्ति व्यवस्था में सुधार का निर्देश दिया. उन्होंने सतगाछी स्थित पॉवर सबस्टेशन को जल्द शुरू करने का निर्देश दिया, ताकि बड़ी आवादी को मुकम्मल बिजली मिल सके. मंत्री ने बिजली के तारों को और अधिक मजबूत करने व कई स्थानों पर तार की ऊंचाई बढ़ाने का भी निर्देश दिया, ताकि बरसात में कोई दुर्घटना न हो. बैठक में मुख्य रूप से विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक, विद्युत कार्यपालक अभियंता राजकुमार, विद्युत संवेदक जयप्रकाश शर्मा, विद्युत सहायक अभियंता सत्यम मरांडी, जिला अध्यक्ष बरक़ततुला खान, 20 सूत्री अध्यक्ष अशोक दास आदि उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729375&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो : गायब किशोर का शव मिला, आरोपित को भीड़ ने किया अधमरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही