Search

 
 
 

साहिबगंज : रेल राज्य मंत्री ने केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की

 
Sahibganj : तीन दिवसीय दौरे पर आए साहिबगंज आए केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने 19 सितंबर को नया परिसदन स्थित सभागार में जिला प्रशासन के अधिकारियों के साथ बैठक की. बैठक में रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों समेत राजमहल विधायक अनंत ओझा भी मौजूद थे. बैठक में उन्होंने केंद्रीय योजनाओं जैसे एनएचएआई, बंदरगाह निर्माण में हुई प्रगति, सड़क निर्माण, योजनाओं के लिए भूमि अधिग्रहण, रैय्यतों के लंबित मुआवजे की समीक्षा की. अधिकारियों को किसी भी रैय्यत का मुआवजा लंबित नहीं रखने का निर्देश दिया. रेल राज्य मंत्री ने प्रधानमंत्री ग़रीब कल्याण योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, मनरेगा एवं अन्य योजनाओं की समीक्षा के क्रम में निर्देश दिया कि इन योजनाओं का लाभ योग्य लाभुकों को मिले. अधिकारी इन योजनाओं को गंभीरता से लें. योजनाओं के सफल क्रियान्वयन के लिए आपस में समन्वय स्थापित कर कार्य करें. बैठक के बाद केंद्रीय रेल राज्यमंत्री ने प्रेस कांफ्रेस में अपने तीन दिवसीय के बारे में प्रकाश डाला. कहा कि वे राजमहल लोकसभा क्षेत्र के तीन दिवसीय दौरे पर आए हैं. जिला प्रशासन और रेलवे अधिकारियों के साथ बैठक कर केंद्रीय योजनाओं की समीक्षा की गई. योजनाओं को लाभुकों तक पहुंचाने का निर्देश अधिकारियों को दिया गया. प्रधानमंत्री गरीब कल्याण योजना के कार्य में तेजी लाने का निर्देश अधिकारियों को दिया. मनरेगा अमृत सरोवर योजनाओं पर भी ध्यान देने का निर्देश दिया गया. पत्रकारों ने उन्हें स्थानीय समस्याओं से भी रूबरू कराया. साहिबगंज से रांची के लिए इंटरसिटी एवं विक्रमशिला एक्सप्रेस का साहिबगंज तक विस्तार की मांग की. वे 18 सितंबर की शाम स्पेशल ट्रेन से साहिबगंज पहुंचे. रेलवे स्टेशन पर बीजेपी कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=422569&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : गंगा नदी की तेज धार में बहा किशोर, लापता [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही