Search

 
 
 

साहिबगंज : रेल राज्य मंत्री ने कहा, अपने बुते बीजेपी जीतेगी राजमहल लोकसभा सीट

 
Sahibganj : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने कहा है कि बीजेपी आगामी लोकसभा चुनाव में अपने बुते पर राजमहल लोकसभा सीट जीतने जा रही है. साहिबगंज दौरे पर पहुंचे रेल राज्य मंत्री रावसाहब पाटिल दानवे ने 20 सितंबर को जिला परिषद उत्सव हॉल में भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए ये बातें कही. कार्यकर्ता सम्मेलन में मुख्य रूप से भाजपा से जुड़े जिला परिषद सदस्य, मुखिया, पंचायत समिति सदस्य सहित विभिन्न पंचायत प्रतिनिधि शामिल हुए. कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए रेल राज्य मंत्री ने चुनाव और संगठन को लेकर ज़रूरी टिप्स दिये. मंत्री ने कहा कि राजमहल लोकसभा सीट भाजपा खुद के बुते जीतना चाहती है. इसकी जिम्मेवारी भाजपा कार्यकर्ताओं पर ही है. कहा कि केन्द्र सरकार की योजनाओं से अंतिम आदमी को जोड़ कर स लक्ष्य को हासिल किया जा सकता है. लेकिन इसके लिए कार्यकर्ताओं को ईमानदार कोशिश करनी होगी. कार्यक्रम में राजमहल  विधायक अनन्त ओझा, किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री बजरंगी प्रसाद यादव, ओबीसी मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री कृष्णा महतो, जिला अध्यक्ष राम दरस यादव, भाजपा नेता गणेश तिवारी, जयप्रकाश सिन्हा सहित कई पदाधिकारी, नेता व कार्यकर्ता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-the-health-of-the-minister-of-state-for-railways-deteriorated-could-not-go-to-the-birthplace-of-sidho-kanho/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : रेल राज्यमंत्री की तबीयत बिगड़ी, नहीं जा सके सिद्धो कान्हो की जन्मस्थली [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही