Search

 
 
 

साहिबगंजः मंत्री के अंगरक्षक ने साहिबगंज मुफस्सिल थाना प्रभारी पर लगाया मारपीट का आरोप

 
Sahibganj: झारखंड सरकार के मंत्री संजय यादव के अंगरक्षक सुमित सौरभ ने साहिबगंज के मुफस्सिल थाना प्रभारी पर मारपीट का आरोप लगाया है. मारपीट में सुमित के कान और सिर पर गंभीर चोट लगी है. इसे लेकर सुमित पिता शंभूनाथ ने मुफस्सिल थाना प्रभारी पुअनि मदन कुमार के खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक को एक शिकायती आवेदन सौंपा है. शंभु यादव का कहना है कि 5 अप्रैल 2025 को लगभग शाम 5:30 बजे थाना प्रभारी ने उनके छोटे भाई रवीन्द्रनाथ यादव के साथ गाली-गलौज और मारपीट की. कहा कि जब वह रामनवमी पूजा का सामान लेकर घर लौट रहे थे, तभी उनके पुत्र सुमित सौरभ ने उन्हें फोन कर इसकी जानकारी दी. इसके बाद शंभू यादव और सुमित दोनों थाना पहुंचे, तो थाना प्रभारी वहां उपस्थित नहीं थे. बाद में थाना प्रभारी के लौटने पर सुमित ने जब इस मामले के बारे में पूछा तो सुमित के साथ थाना में गाली-गलौज और मारपीट किया गया. जिसमें सुमित के कान और सिर पर गहरी चोट आयी. इसपर शंभू यादव ने जब हस्तक्षेप करने की कोशिश की, तो उनके साथ भी बदसलूकी किया गया. शिकायत में यह उल्लेख किया गया है कि थाना प्रभारी ने उन्हें सरकारी काम में बाधा डालने के आरोप में जेल भेजने की धमकी दी और उन्हें मानसिक रूप से परेशान किया. साथ ही आरोप है कि थाना प्रभारी ने उनका मोबाइल फोन और 7500 रुपये भी जबरन ले लिया. हालांकि तीन घंटे बाद एक सिपाही ने मोबाइल लौटाया और उन्हें घर जाने की अनुमति दी. उन्होंने इस मामले को लेकर गहरी चिंता व्यक्त की है और कहा कि ऐसे दुर्व्यवहार से उनके मान-सम्मान को ठेस पहुंची है. उन्होंने पुलिस अधीक्षक से अनुरोध किया है कि इस मामले की निष्पक्ष जांच कर कार्रवाई की जाए, ताकि ऐसे मामलों की पुनरावृत्ति न हो. इसे भी पढ़ें - आजसू">https://lagatar.in/ajsu-supremo-sudesh-mahto-will-vacate-the-government-bungalow-new-place-will-be-in-adarsh-nagar-of-bukru/">आजसू

सुप्रीमो सुदेश महतो खाली करेंगे सरकारी बंगला, बुकरू के आदर्श नगर में होगा नया ठिकाना
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही