Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: तीन पहाड़ में नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement

Sahibganj: 13 वर्षीय नाबालिग लड़की से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है. यह मामला जिले का तीनपहाड़ थाना क्षेत्र का है. 13 वर्षीय नाबालिग के साथ 25 मई को दो युवकों ने दुष्कर्म किया. देर शाम नाबालिग अपने घर के बाहर थी. तभी दोनों पहुंचे और उसे वहां से उठाकर घर से दूर ले गए और एक जर्जर भवन में उसके साथ दुष्कर्म किया. अत्यधिक रक्तस्राव से बच्ची बेहोश हो गयी. इसके बाद दोनों उसे वहीं पर छोड़कर भाग गये. रातभर बच्ची वहीं पड़ी रही. अगले दिन 26 मई की सुबह में बच्ची के परिजन उसे खोजते हुए वहां पहुंचे और उसे उठाकर घर लाया.

इसे भी पढ़ें - प्रेमी">https://lagatar.in/body-of-lover-couple-recovered-from-house-under-construction-escaped-from-home-a-day-before/70510/">प्रेमी

युगल का शव निर्माणाधीन मकान से बरामद, एक दिन पहले दोनों घर से हो गए थे फरार

गांव में ही पंचायत कर मामले को सुलझाने की कोशिश

नाबालिग के साथ हुई सामूहिक दुष्कर्म को लेकर पहले गांव में ही पंचायत कर मामले को सुलझाने की कोशिश हुई. लेकिन सफलता नहीं मिलने पर 27 मई को नाबालिग के पिता बच्ची को लेकर तीनपहाड़ थाने में पहुंचे और मामले की जानकारी दी. इस मामले में राधानगर थाना क्षेत्र के लालबथान निवासी राफाइल सोरेन एवं धरमपुर निवासी गणेश हेम्ब्रम को नामजद आरोपित बनाते हुए प्राथमिकी दर्ज करायी. इसके बाद पुलिस ने बच्ची को मेडिकल जांच के लिए भेज दिया. पुलिस ने दोनों आरोपितों को गिरफ्तार कर लिया.
[wpse_comments_template]

इसे भी पढ़ें -ब्लैक">https://lagatar.in/one-person-from-hazaribagh-died-due-to-black-fungus-treatment-was-going-on-in-ranchi/70494/">ब्लैक

फंगस से हजारीबाग के एक व्यक्ति की मौत, रांची में चल रहा था इलाज

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही