Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज: गंगा के तटीय इलाकों में मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन

Sahibganj: राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तत्वाधान में 3 मई को नमामि गंगे परियोजना अंतर्गत दो दिवसीय गंगा के तटीय इलाकों में मिशन लाइफ कैंपेन का आयोजन किया गया. विश्व पर्यावरण दिवस को लेकर जागरूकता, गंगा स्वच्छता, गंगा में बसने वाले जलीय जीवों के संरक्षण, जल संरक्षण, प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर जागरूकता हेतु अभियान चलाने की योजना है. तटीय इलाकों में गंगा आरती, गंगा गोष्टी, बच्चों के बीच चित्रकला,रंगोली,वाद-विवाद प्रतियोगिता, सांस्कृतिक कार्यक्रम, घाट पर श्रमदान, शपथ ग्रहण, घाट पर हाट लगाना, घाट पर योगा, गंगा मैराथन, नुक्कड़ नाटक, गंगा चौपाल, स्वच्छता अभियान, प्रदर्शनी, फूड फेस्टिवल, क्विज प्रतियोगिता जैसे कई गतिविधियों का आयोजन किया जाना है. जिले के मुक्तेश्वर घाट में डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार के नेतृत्व में श्रमदान स्वच्छता शपथ व घाट पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित की गई. डीडीसी, गंगा समिति के सदस्य, एनएसएस वॉलिंटियर्स व अधिकारियों ने घाट को स्वच्छ कर अपील किया कि वह भी अपने स्तर से स्वच्छता बनाए रखें. प्लास्टिक का उपयोग नहीं करने, पूजन सामग्री व मूर्ति प्रवाहित नहीं करने, थर्मोकोल का उपयोग न करने की शपथ दिलाई गयी. मौके पर डीपीओ शिशिर पंडित, अभियंता गोविंद कच्छप, प्रो रंजीत कुमार, संदीप कुमार, छात्र-छात्राएं, नेहरू युवा केंद्र के वॉलिंटियर्स, गंगा प्रहरी व अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=625227&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : अब नशा का सेवन कर वाहन चलाए तो खैर नहीं [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही