Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : विधायक अनंत ओझा ने किया गंगा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने 23 अगस्त की सुबह साहेबगंज नगर परिषद क्षेत्र के चानन में हो रहे गंगा कटाव क्षेत्र का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने गंगा कटाव से प्रभावित लोगों और किसानों से उनकी समस्याएं सुनी. लोगों ने बताया कि जिला प्रशासन से लगातार गुहार लगाने के बाद अभी तक कोई राहत नहीं मिली है. दस हजार बीघा जमीन गंगा कटाव में चला गया है. बड़ी आबादी के सामने भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है.

लगातार ज़ारी है कटाव

ग्रामीणों ने कहा कि नागरिक आबादी खतरे से मात्र 40 फ़ीट की दूरी से गंगा बह रही हैं. अब भी तेज़ी से गंगा में कटाव जारी हैं. कभी भी गांव कटकर गंगा में समा सकता है. लोग डर के साये में जीने विवश हैं. राज भर जागकर लोग घर और परिवार की सुरक्षा कर रहे हैं. लोगों ने गंगा के तट को अविलंब बांधकर और पानी टकराव के लिए एक ठोकर का निर्माण कराने की मांग की. इस मौके पर रहे भाजपा जिला अध्यक्ष रामदरश यादव, नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, भाजपा जिला उपाध्यक्ष सुनील सिंह, भाजपा जिला मंत्री गरिमा साह, गौतम यादव, चांदनी देवी, विनोद चौधरी, कौशल किशोर ओझा, प्रमोद पांडेय, गोपाल प्रसाद सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-three-youths-arrested-with-loaded-desi-katta/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लोडेड देसी कट्टा के साथ तीन युवक गिरफ़्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही