Search

 
 
 

साहिबगंज : विधायक ने जलमीनार और नाला का किया शिलान्यास

 
Sahibganj : राजमहल विधायक अनंत ओझा ने 10 अक्टूबर को विधायक निधि मद से दो योजनाओं का शिलान्यास किया. विधायक ने तलबन्ना स्थित काली मंदिर के पास 4 लाख की लागत से प्रस्तावित जलमीनार सहित डीप बोरिंग का शिलान्यास किया. इसके साथ ही उन्होनें भरतिया कॉलोनी में 3 लाख की लागत से प्रस्तावित नाला निर्माण कार्य का भी शिलान्यास किया. विधायक ने कहा कि काली मंदिर के पास जलमीनार के निर्माण से श्रद्धालुओं को शुद्ध पेयजल मिल सकेगा. साथ ही भरतिया कॉलोनी में नाला निर्माण से कॉलोनी के लोगों को जलजमाव की समस्या से निज़ात मिलेगी. इस मौके पर उन्होनें तलबन्ना काली मंदिर में दर्शन भी किया. इस दौरान नगर परिषद अध्यक्ष श्रीनिवास यादव, उपाध्यक्ष रामानंद साह, मनोज पासवान, अवधेश यादव, संजीव पासवान, सुनील भरतिया, मनी सिंह, बबलू तिवारी सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-solar-plate-stolen-from-durga-tola-panchayat-building/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दुर्गा टोला पंचायत भवन से सोलर प्लेट चोरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही