Search

 
 
 

साहिबगंज : विधायक लोबिन ने पहाड़िया किसानों को बांटा मक्का व बरबट्टी का बीज

 

तालझारी प्रखंड में हुआ कार्यक्रम, प्रशासन ने डीएमएफटी मद से किया लाभान्वित

Sahibganj : साहिबगंज जिला प्रशासन की ओर से 19 जुलाई को तालझारी प्रखंड गरीबी रेखा से नीचे जीवन बसर करने वाले अनुसूचित जनजाति के किसानों के बीच देसी मक्का व बरबट्टी बीज का वितरण किया गया. जरूरतमंद किसानों को शत प्रतिशत अनुदान बीज दिया जा रहा है. सांकेतिक रूप से बोरियो के विधायक लोबिन हेंब्रम ने किसानों को बीच का वितरण किया. साथ मुख्यमंत्री पशुधन विकास योजना के तहत लोगों के बीच बत्तख के चूजे का भी वितरण किया. ज्ञात हो कि जिला प्रशासन की ओर से आदिम जनजाति (पहाड़िया) किसानों के बीच डीएमएफटी मद मक्का व बरबट्टी के बीज का वितरण डाकिया के माध्यम से किया जा रहा है. ज़िले की 48 पंचायतों के 335 गांव में 43382 किसानों को देसी मक्का व 25929 किसानों को देसी बरबट्टी का बांटा जाना जाना है. वहीं, तालझारी प्रखंड के 135 गांव के 2853 पहाड़िया किसानों को उक्त दोनों बीज का वितरण किया जा रहा है. मौके पर तालझारी के प्रखंड विकास पदाधिकारी साइमन मरांडी, एटीएम, बीटीएम, प्रखंड कृषि पदाधिकारी समेत कृषि व पशुपालन विभाग के कर्मी व बड़ी संख्या में किसान उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : साहिबगंज">https://lagatar.in/sahibganj-people-were-made-aware-for-the-elimination-of-tb-by-taking-out-a-rally/">साहिबगंज

: रैली निकालकर लोगों को टीबी के खात्मे के लिए किया जागरूक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही