Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : ओडिशा रेल हादसा के बाद से लापता दो भाई व एक घायल की सूचना पर परिजनों से मिले विधायक

Sahibganj: ओडिशा में हुए ट्रेन हादसे के बाद 05 जून को जिला मुख्यालय के पुरानी साहिबगंज से दो लोगों के लापता होने व एक के घायल होने की सूचना है. मिली जानकारी के अनुसार ट्रेन हादसे में पुरानी साहिबगंज निवासी अंनत चौधरी (35) घायल है. उसका इलाज वहीं के अस्पताल में चल रहा है. वहीं रिश्ते में दो भाई राम मोहन चौधरी (26) व भीम चौधरी (25) के लापता होने का दावा उसके परिजन कर रहे हैं. परिजनों का कहना है कि हादसे के बाद से उक्त दोनों से कोई संपर्क नहीं हो पाया है. तीनों एक साथ पहली बार काम करने 01 जून को हावड़ा गए थे वहां से फिर चेन्नई जा रहें थे. तीनों के परिजनों के अनुसार इलाजरत अनंत चौधरी ने घर पर फोन कर घायल होने की सूचना दी. वहीं बताया कि राम मोहन चौधरी व भीम चौधरी का कुछ पता नहीं. इधर फोन आने के बाद से इलाके में मातम छाया है. परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. इधर तीनों के परिजन उड़ीसा रवाना हो गए हैं. घटना  की सूचना  मिलने  पर  विधायक  अनंत कुमार ओझा अपने कार्यकर्ताओं के साथ पीड़ित के घर जाकर परिजनों से  घटना की जानकारी ली. विधायक ने कहा कि लापता लोगों का जल्द  पता चले इसके लिए रेलवे के उच्च अधिकारियों से बात किया हूं. घायल  अनंत चौधरी ने अपने परिजनों से बात कर ली है.उसके ठीक होने के  बाद उसे साहेबगंज सकुशल लाया जायेगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659069&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : प्रकृति के विनाश के लिए मानव खुद जिम्मेदार : सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही