Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मोदी-शाह की जोड़ी जोड़-तोड़ की सियासी खेल में मशगूल-मल्लिकार्जुन खड़गे

Sahibganj : साहिबगंज जिले के एकदिवसीय दौरे पर आए कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने 11 फरवरी को बरहरवा प्रखंड के श्रीकुंठ मैदान में जनसभा को संबोधित किया. केंद्र सरकार पर बरसते हुए उन्होंने कहा कि नरेंद्र मोदी और अमित शाह की जोड़ी जोड़-तोड़ की राजनीति में मशगूल है. गोवा, कर्णाटक, महाराष्ट्र और मणिपुर में इस जोड़ी ने स्थिर सरकार को गिराया. देश में महंगाई और बेरोजगारी चरम पर है. देश में नफरत के बीज बोए जा रहे हैं. देश से महंगाई और बेरोजगारी कैसे खत्म हो इस ओर सरकार का ध्यान नहीं है? अमीरों के लिए योजनाएं बनाई जा रही है. इन योजनाओं से पूंजीपतियों को फायदा तथा गरीबों को नुकसान हो रहा है. गरीब तबके के लोग परेशान हैं. श्रीकुंठ मैदान में हजारों की संख्या में लोग राष्ट्रीय अध्यक्ष का भाषण सुनने आए थे. मैदान में भीड़ को देखकर मल्लिकार्जुन गद्गद हो गए. कार्यकर्ताओं ने उन्होंने घर-घर जाकर आम लोगों की समस्याओं से वाकिफ होने को कहा. मैदान में ही उन्होंने हाथ से हाथ जोड़ो कार्यक्रम का शुभारंभ भी किया. [caption id="attachment_552040" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/congress-leaders-300x167.jpeg"

alt="" width="300" height="167" /> मंच पर बैठे कांग्रेसी नेता[/caption] जनसभा को संबोधित करते हुए पार्टी के झारखंड प्रभारी अविनाश पांडे ने कहा कि मोदी सरकार शुरू से ही पूंजीपतियों की सरकार रही है. गरीबों से इस सरकार का नाता नहीं है. राज्य के ग्रामीण विकास मंत्री आलमगीर आलम ने भी संबोधित किया. कहा कि यूपीए गठबंधन की सरकार राज्य में सड़कों का जाल बिछा रही है. आगामी वर्ष 2024 तक झारखंड के हर गांव-मुहल्ले को जिला मुख्यालय से जोड़ दिया जाएगा. जनसभा को कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर समेत पार्टी के अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया. [caption id="attachment_552041" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/02/rally-2-300x225.jpeg"

alt="" width="300" height="225" /> मैदान में मौजूद लोगों की भीड़[/caption] जनसभा में खेल मंत्री हफीजुल हसन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, कृषि मंत्री बादल पत्रलेख, पूर्व मंत्री सुबोध कांत सहाय, फुरकान अंसारी, दीपिका पांडे, प्रदीप यादव, अनूप सिंह, डॉ. सैय्यद नसीर, विजय हांसदा, प्रदीप बलमुचू, गीता कोड़ा, बंधु तिर्की जलेश्वर महतो, तनवीर आलम, बरकत खान समेत वरिष्ठ कांग्रेस नेता मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=551601&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता ने बच्चों को खिलाई फाइलेरिया की दवा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही