Search

 
 
 

साहिबगंज : भाईचारे के साथ मनी बकरीद, मांगी गई अमन और खुशहाली की दुआ

 
Sahibganj : बोरियो प्रखंड क्षेत्र में गुरुवार को ईद-उल-अजहा का त्योहार सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाया गया. ईद- बोरियो क्षेत्र के सभी टोले में मसूर टोला बड़ी मस्जिद, बेलटोला, फाजिल टोला, मांझ टोला, दनवार मुस्लिम टोला, ईदगाह टोला, गौरीपुर, बांझी सहित अन्य टोले के मस्जिदों में ईद-उल-अजहा की नमाज अदा कर अमन, चैन, देश की खुशहाली व तरक्की की दुआएं मांगी गई. मंसूर टोला के बड़ी मस्जिद में मौलाना सऊद फैजी ने ईद-उल-अजहा की नमाज पढ़ाई और लोगों को कुर्बानी देने के तौर व तरीके को बताया. सुरक्षा व्यवस्था को लेकर बोरियो थाना प्रभारी निरंजन कच्छप सहित अन्य सशस्त्र बल तैनात थे. थाना प्रभारी निरंजन कच्छप ने बोरियो वासी को बकरीद पर्व की बधाई दी. इस मौके पर रिजवान अंसारी, शकील अहमद, मौलाना हिफजूर रहमान, मुजाहिद अंसारी सहित अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-where-there-is-politics-of-casteism-and-dynasty-there-is-corruption-and-loot-swatantra-dev/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : जहां जातिवाद और वंशवाद की राजनीति, वहीं भ्रष्टाचार और लूट : स्वतंत्र देव [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही