Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : मादक पदार्थों के परिवहन पर रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा की करें निगरानी- उपायुक्त

Advertisement
Advertisement
नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की हुई बैठक
Sahibganj : नार्को कॉर्डिनेशन कमेटी की बैठक 24 जून को  उपायुक्त राम निवास यादव ने अपने कार्यालय कक्ष में की. बैठक में कहा गया कि जिले के किसी भी इलाके से अफ़ीम और गांजे की खेती की सूचना नहीं है. अवैध मादक पदार्थों की समीक्षा के क्रम में उपायुक्त ने सभी चेक पोस्ट पर छापेमारी करने का निर्देश दिया. इसके अलावा उन्होंने सभी चेक पोस्ट पर सीसीटीवी कैमरे की चालू स्थिति से संबंधित रिपोर्ट प्रस्तुत करने, अवैध मादक पदार्थों के परिवहन पर रोकथाम के लिए अंतर्राज्यीय सीमा पर निगरानी करने और मादक पदार्थों के दुष्प्रभाव से बचने के लिए समय-समय पर जागरुकता अभियान चलाने का निर्देश दिया. ये निर्देश भी दिया कि जागरुकता अभियान स्कूल और कॉलेज के छात्रों के बीच भी चलाया जाए. बैठक में उपायुक्त के अलावा पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा, उप विकास आयुक्त प्रभात कुमार बरदियार, सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, अनुमंडल पदाधिकारी सदर राहुल जी आनंद जी, एसडीपीओ बरहरवा प्रदीप उरांव, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी सुमन गुप्ता, प्रभारी विधि शाखा पदाधिकारी सविता सिंह, उत्पाद अधीक्षक और ड्रग इंस्पेक्टर समेत अन्य पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677394&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र बोरियो का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही