Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : सांसद व विधायक ने सदर अस्पताल में सेंट्रल लैब का किया उद्घाटन

Sahibganj : सदर अस्पताल में सेंट्रल लैब का उद्घाटन सांसद विजय हांसदा, विधायक अंनत ओझा, उपायुक्त रामनिवास यादव और पुलिस अधीक्षक अनुरंजन किस्पोट्टा ने संयुक्त रूप से फीता काटकर 27 मई को किया. मौके पर सांसद ने कहा कि पदाधिकारियों की मेहनत से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो रहा है. सदर अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब सहित अन्य सुविधाएं मरीजों को उपलब्ध है. डीएमएफटी फंड से चिकित्सकों की संख्या भी बढ़ाई गई है. इस लैब से मरीजों को लाभ मिलेगा. बहुत जल्द एमआरआई और सिटी स्कैन की व्यवस्था भी की जाएगी. विधायक अंनत ओझा ने कहा कि जरूरत के मुताबिक आधारभूत संरचना खड़ी करने में अभी हम पीछे हैं. पीएम के आकांक्षी ज़िला योजना के तहत ज़िले के विकास का प्रयास चल रहा है. सभी के सामूहिक प्रयास से स्वास्थ्य व्यवस्था में सुधार हो रहा है. साहिबगंज में मेडिकल कॉलेज प्रस्तावित है. प्रशासन ज़मीन उपलब्ध कराने की कागजी प्रक्रिया पूरी करे. मौके पर सिविल सर्जन डॉ. रामदेव पासवान, डीएस डॉ. मोहन पासवान, सांसद प्रतिनिधि संजीव सामू हेंब्रम, झामुमो नगर अध्यक्ष राजू अंसारी, प्रखंड 20 सूत्री अध्यक्ष प्रो. मोज़म्मिल हक़, केताबुद्दीन शेख, प्रो नजरुल इस्लाम, एमएस बेचन समेत स्वास्थ्यकर्मी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=649079&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : व्यवहार न्यायालय में 29 मई से मन मिलन पखवाड़ा का होगा आयोजन [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही