Search

 
 
 

साहिबगंज : दो विद्युत उपकेंद्र का सांसद व विधायक ने किया उद्घाटन

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर में और राजमहल प्रखंड में 6 करोड़ 90 लाख रुपए की लागत से नवनिर्मित दो विद्युत उपकेंद्रों का सांसद विजय हांसदा व विधायक अनंत ओझा ने संयुक्त रूप से उद्घाटन 9 मई को किया. मौके पर सांसद ने कहा कि दोनों विदयुत उपकेंद्रों के शुरू हो जाने से इस क्षेत्र के विद्युत उपभोक्ताओं को बिजली समस्या से राहत मिलेगी. वहीं विधायक ने कहा कि दो-दो अलग विद्युत उपकेन्द्रों का उद्घाटन किए जाने से लो वोल्टेज की समस्या से बिजली उपभोक्ताओं को राहत मिलेगी. विदित हो कि विधायक अनंत ओझा ने राधानगर विद्युक शक्ति उपकेंद्र का शिलान्यास 27 अक्टूबर 2019 और राजमहल उपकेंद्र का शिलान्यास 18 अक्टूबर 2019 को किया था. इस अवसर पर विद्युत अधीक्षण अभियंता नत्थन रजक, कार्यपालक अभियंता राज कुमार, सहायक अभियंता प्रदीप राय, कनीय अभियंता समेत स्थानीय लोग मौजद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=630158&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: राजस्थान इंटर स्कूल में हुई नीट की परीक्षा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही