Search

 
 
 

साहिबगंज : विधवा महिला की घर में घुसकर हत्या, दुष्कर्म की आशंका

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के तीनपहाड़ थाना क्षेत्र के सुतियारपाड़ा पंचायत अंतर्गत मारोपुर गांव में विधवा महिला के साथ दुष्कर्म व हत्या का सनसनीखेज मामला सामने आया है. घटना गुरुवार देर रात की है. जानकारी के अनुसार स्वर्गीय अनिल राय की पत्नी तारा बेवा उम्र 40 वर्ष गुरुवार की रात घर पर अकेली सोई थी. रात में अज्ञात अपराधी छप्पर की टाली तोड़ कर घर में दाखिल हुए और हत्या कर दिया. सुबह देर तक लोगों के आवाज़ देने पर भी घर के अंदर से कोई प्रतिक्रिया नहीं आई. ग्रामीणों ने दरवाज़ा तोड़ा तो अंदर महिला की नग्न लाश देखकर सभी दंग रह गये. ग्रामीणों के अनुसार महिला के सिर के बाएं तरफ़ तेज़ धारदार हथियार से वार किया गया है. शाव के पास रस्सी व तेज़ धारदार हथियार भी पड़ा हुआ था. जिससे ग्रामीणों का मानना है कि दुष्कर्म के बाद महिला की हत्या की गई. घटना की सूचना मिलते ही तीन पहाड़ थाना प्रभारी चिंतामण रजक व राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार मौके पर पहुंचे और छानबीन शुरु की. महिला के पति की करीब 10 साल पहले ही मृत्यु हो चुकी है. महिला अपने पीछे 4 बेटा व एक बेटी छोड़ गई है. दो बड़े बेटे गुजरात मजदूरी करने गए हैं. जबकि दो बेटे मिर्जाचौकी के किसी होटल में काम कर रहे हैं. वहीं सबसे छोटी बेटी मिर्ज़ाचौकी में अपने मामा के घर मेला देखने गई हुई थी. मौके का फायदा उठाकर अपराधियों ने घटना को अंजाम दिया है. यह">https://lagatar.in/sahibganj-office-of-legal-aid-defense-council-system-inaugurated/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घाटन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही