Search

 
 
 

साहिबगंज : पैसे के विवाद में अपने ही दोस्त की कर दी हत्या, हथियार के साथ गिरफ्तार

 
Sahibganj : साहिबगंज जिले के राजमहल थाना क्षेत्र के मंगलहाट मलाहीटोला निवासी पांडव मंडल हत्याकांड का पुलिस ने 24 घंटे के अंदर खुलासा कर दिया. पुलिस ने हत्या के आरोपी सुबेश मंडल को हथिया और ऑल्टो कार के साथ गिरफ्तार कर लिया. यह जानकारी एसडीपीओ विमलेश कुमार त्रिपाठी ने मंगलवार को अपने कार्यालय में प्रेसवार्ता में दी. पांडव मंडल की हत्या होली की पार्टी के दौरान पैसे के विवाद में हुई थी. एसडीपीओ ने बताया कि उसके दोस्त सुबेश मंडल ने ही उसे गोली मार दी थी. पुलिस ने थाने में मामला दर्ज कर सघन छापेमारी अभियान चला कर 24 घंटे के अंदर कांड का उद्भेदन करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने उसके पास से एक देसी पिस्तौल व जिंदा कारतूस बरामद किया है. हत्या प्रयुक्त ऑल्टो कार को भी जब्त कर लिया है. एसडीपीओ ने बताया कि सुबेश मंडल ने अपने दोस्त पांडव मंडल के नाम से बैंक से लोन लेकर मुर्गी फार्म खोला था. 40 हजार रुपए के लिए दोनों के बीच विवाद चल रहा था. होली की पार्टी के बाद दोनों कार में बैठकर गाना सुन रहे थे. इसी दौरान सुबेश ने पांडव मंडल को गोली मार दी, जिससे उसकी मौत हो गई. छापेमारी दल में पुलिस इंस्पेक्टर श्यामलाल हांसदा, थाना प्रभारी गुलाम सरवर, एसआई पंकज कुमार दुबे, बिट्टू कुमार साहा, नितेश कुमार पांडे, ददन कुमार साहा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : धनबाद-आसपास">https://lagatar.in/dhanbad-surroundings-will-not-allow-use-of-muscle-power-and-money-power-in-elections-ssp-including-5-news/">धनबाद-आसपास

: चुनाव में बाहुबल-धनबल का उपयोग नहीं होने देंगे- एसएसपी  समेत 5 खबरें 
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही