Search

 
 
 

साहिबगंज : नमामि गंगे के सदस्यों ने मुक्तेश्वर घाट पर चलाया स्वच्छता अभियान

 
Sahibganj : केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय राष्ट्रीय स्वच्छ गंगा मिशन के तहत 16 से 31 मार्च तक स्वच्छता पखवाड़ा मना रहा है. इसी क्रम में नमामि गंगे की ओर से सोमवार को साहिबगंज के मुक्तेश्वर घाट पर गंगा तट की सफाई की गई. पौधरोपण भी किया गया. सदस्यों ने आम लोगों से अभियान से जुड़कर गंगा को स्वच्छ बनाने का संदेश दिया. इस दौरान स्वयंसेवकों ने श्रमदान कर गंगा से कपड़े, पॉलिथीन, धार्मिक वस्तुएं आदि निकालकर सफाई की. तट से कचरा भी हटाया गया. अभियान का उद्देश्य गंगा किनारे स्थित नगरीय क्षेत्रों, कस्बों, घाटों और ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों में गंगा को स्वच्छ बनाने व जलीय जंतुओं को संरक्षित करने के प्रति जागरूकता लाना है. 31 मार्च तक चलने वाले स्वच्छता पखवाड़े के दौरान लोगों को गंगा में घरेलू कचरा फेंकने, प्रदूषण को रोकने, सीवेज को गंगा में नहीं गिराने के प्रति जागरूक किया जाएगा. अभियान में नमामि गंगे के जिला परियोजना पदाधिकारी मणिकांत रजक, सामुदायिक कार्यकर्ता शर्वरी खातून, रतन गुप्ता, नगर प्रबंधक बिरेश कुमार, रवि शेखर, मणि प्रकाश सिन्हा, शिव हरि, अनूप लाल हरि, सोनू हरि, मुन्ना कुमार सिन्हा आदि शामिल थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-chamber-congratulates-rajya-sabha-mp-dr-sarfaraz/">गिरिडीह

: राज्यसभा सांसद डॉ. सरफराज को चैंबर ने दी बधाई
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही