Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक मतदाता सूची में जोड़ा जाएगा नाम

Sahibganj : समाहरणालय स्थित सभागार में उपायुक्त राम निवास यादव की अध्यक्षता में निर्वाचन साक्षरता क्लब और मतदाता जागरूकता फोरम से संबंधित एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया. उपायुक्त ने कहा कि निर्वाचन आयोग ने निर्वाचन साक्षरता को बढ़ावा देने के लिए निर्वाचन साक्षरता क्लब और मतदाता जागरूकता फोरम जैसे दो महत्वपूर्ण फ्लेटफॉर्म बनाए हैं. निर्वाचन साक्षरता क्लब का लक्ष्य मतदाता जागरूकता फोरम के माध्यम से सभी कॉरपोरेट्स सरकारी और गैर सरकारी संगठनों में मतदाता जागरूकता शिक्षा को बढ़ावा देना है. इसे लेकर एक साल में 7 गतिविधि फोरम को आयोजित करनी है. बताया गया कि 9 नवंबर से 12 दिसंबर तक स्वच्छ समावेशी व त्रुटि रहित मतदाता सूची के निर्माण के लिए अभियान चलाया जाएगा. इसके तहत जिले में 9 नवंबर से 15 नवंबर तक सभी कम्युनिटी व अपार्टमेंट में, दूसरे सप्ताह में 16 नवंबर से 22 नवंबर तक सभी 12वीं विद्यालय और तीसरे सप्ताह में 23 नवंबर से 29 नवंबर तक सभी कॉलेज और यूनिवर्सिटी में मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाएगा. बैठक में उपायुक्त के अलावे अपर समाहर्ता विनय मिश्र, जिला उप निर्वाचन पदाधिकारी जयदीप तिग्गा, विभिन्न विद्यालयों से आए प्राचार्य, निर्वाचन विभाग के कर्मी, प्रशिक्षक व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-inspected-sadar-hospital/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज  : सिविल सर्जन ने सदर अस्पताल का किया निरीक्षण [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही