Search

 
 
 

साहिबगंज : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री ने वरिष्ठ नागरिक सम्मान अभियान का किया संचालन

 
Sahibganj : भाजपा किसान मोर्चा के राष्ट्रीय मंत्री सह छत्तीसगढ़ प्रदेश प्रभारी बजरंगी प्रसाद यादव जिले में वरिष्ठ नागरिक सम्मान अभियान कार्यक्रम चला रहे है. इसी कार्यक्रम के तहत 28 जुलाई को हबीबपुर पाइप रोड स्थित साहिबगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी के आवास पर वरिष्ठ नागरिक अरुण कुमार तिवारी से मिल कर उन्हें शॉल देकर सम्मानित किया. 71 साल के अरुण नाथ तिवारी पाकुड़ में रहते हैं. लेकिन उनका मूल निवास साहिबगंज ही है. वे संथाल परगना ग्रामीण विकास बैंक के उच्च पद से सेवानिवृत्त अधिकारी हैं. उन्होंने शुरुआती दिनों में साहिबगंज विधिक संघ में भी अपनी सेवा दी है. बजरंगी प्रसाद यादव ने उनके स्वास्थ्य का हालचाल लिया और आशीर्वाद प्राप्त किया. मौके पर साहिबगंज बार एसोसिएशन के अध्यक्ष प्रेम नाथ तिवारी, छोटू तिवारी, कृष्णा शर्मा सहित अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-ed-in-action-on-the-fourth-day-measured-the-mines-of-tinkle-bhagat-patru-singh-and-rajesh-jaiswal/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : चौथे दिन भी एक्शन में ईडी, टिंकल भगत, पतरु सिंह और राजेश जयसवाल के खदानों की मापी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही