Search

 
 
 

साहिबगंज : नौशाद आलम अंसारी साहिबगंज के पुलिस कप्तान बनाए गए

 
निवर्तमान एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा को अभी नहीं मिला है नया दायित्व
Sahibganj : झारखंड सरकार गृह कारा एवं आपदा प्रबंधन विभाग की अधिसूचना के अनुसार साहिबगंज जिला का नया पुलिस कप्तान नौशाद आलम अंसारी को बनाया गया है. इसके पहले ये आरक्षी अधीक्षक ग्रामीण, रांची के पद पर पदस्थापित थे. इनका स्थानांतरण वहां से साहिबगंज जिला के आरक्षी अधीक्षक के पद पर किया गया है. इधर साहिबगंज के एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा की कहीं प्रतिनियुक्ति नहीं दी गई है. अधिसूचना के अनुसार वैसे पदाधिकारी जिनके स्थान पर किसी अन्य का पदस्थापन हो गया है व उनका पदस्थापन कहीं नहीं किया गया है वे पुलिस मुख्यालय झारखंड रांची में अपना योगदान देंगे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=711177&action=edit">यह

भी पढ़ें: गोड्डा : सच्चन हत्याकांड में 2 नाबालिग, एक महिला समेत 5 गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही