Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 9 केंद्रों पर हुई

Sahibganj : कक्षा 6 में नामांकन के लिए नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 29 अप्रैल को जिले के नौ केंद्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में कदाचार मुक्त संपन्न हुई. परीक्षा सुबह के 11.30 बजे से 1.30 तक हुई. हर केंद्र पर दो-दो पर्यवेक्षक तैनात किए गए थे. नवोदय विद्यालय साहिबगंज के पीजीटी गणित सह परीक्षा प्रभारी मनोज कुमार सिंह ने बताया कि सफल रहने वाले 80 परीक्षार्थियों को कक्षा 6 में प्रवेश दिया जाएगा. 75% सीट ग्रामीण क्षेत्र के बच्चों के लिए और 25% सीट शहरी क्षेत्र के बच्चों के लिए आरक्षित है. संध्या महाविद्यालय परीक्षा केंद्र पर उपायुक्त रामनिवास यादव खुद निरीक्षण करने पहुंचे. उपायुक्त के निरीक्षण के दौरान झारखंड शिक्षा परियोजना के अतिरिक्त जिला कार्यक्रम पदाधिकारी आशीष कुमार, संध्या महाविद्यालय के प्राचार्य सह केंद्र अधीक्षक शंभूनाथ पाठक उपस्थित थे. शिक्षा विभाग सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार जिले में कुल 3659 परीक्षार्थियों में से 2417 परीक्षार्थी ही परीक्षा में शामिल हुए. अनुपस्थित रहे परीक्षार्थियों की संख्या 1242 है. संध्या महाविद्यालय साहिबगंज परीक्षा केंद्र पर 443 परीक्षार्थियों में से 348 परीक्षार्थी ही परीक्षा में सम्मलित हुए. मंडरो प्रखंड नगरपालिका कन्या मध्य विद्यालय परीक्षा केंद्र पर 297 परीक्षार्थियों में से 156 परीक्षार्थी ही उपस्थित हुए. रेलवे उच्च विद्यालय साहिबगंज केंद्र पर 344 परीक्षार्थियों में से 186 परीक्षार्थी, प्लस टू एसडी हाई स्कूल बरहेट केन्द्र पर 293 में से 216, राजमहल प्लस टू जेके हाई स्कूल केंद्र पर 669 में से 436, मंगल अप ग्रेट प्लस टू स्कूल प्रखंड तालझारी केंद्र पर 328 में से 167, प्रोजेक्ट कन्या हाई स्कूल राजमहल केंद्र पर 394 में से 319, संत थॉमस गर्ल्स स्कूल धरमपुर प्रखंड पतना केंद्र पर 431 में से 262, बरहरवा प्लस टू स्कूल केंद्र पर 460 अभ्यर्थियों में से 327 परीक्षार्थी सम्मिलित हुए. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=621343&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सीएम के निर्वाचन क्षेत्र बरहेट पहुंचे ग्रामीण विकास विभाग के संयुक्त सचिव [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही