Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : बडा बियासी गांव में स्वास्थ्य विभाग की रात्रि चौपाल, वेक्टर जनित रोगों को लेकर किया जागरूक

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : बोरियो प्रखंड के बड़ा बियासी गांव में 25 अगस्त की देर शाम को स्वास्थ्य विभाग की ओर से रात्रि चौपाल का आयोजन किया गया. रात्रि चौपाल में सिविल सर्जन डॉ.रामदेव पासवान बतौर मुख्य अतिथि शामिल हुए. इस अवसर पर ग्रामीणों को वीडियो दिखाकर कालाज़ार, मलेरिया, फाइलेरिया और कोरोना जैसी बीमारियों से बचाव और रोकथाम को लेकर विस्तृत जानकारी दी गई. राज्य स्तरीय भीबीडी सलाहकार के द्वारा भीं ग्रामीणों को कालाज़ार, मलेरिया जैसे भीबीडी से सम्बंधित बीमारियों को लेकर जागरूक किया गया. मौके पर स्वास्थ्य विभाग टीम की ओर से अलग-अलग स्टॉल लगाकर मरीजों का जांच की गई. साथ ही निशुल्क दवा भी दिया गया. चौपाल में जयंत कुमार, विनय, प्रवीण, मो.सहबाज, जिला भीबीडी सलाहकार डॉ.सतीबाबू डाबडा,  बीडीओ टुडू दिलीप, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.अलीमुद्दीन अंसारी, अनिल कुमार, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.विवेक भारती, आयुष चिकित्सा पदाधिकारी डॉ.पंकज कुमार गुप्ता, डॉ.विनोद कुमार, सांसद प्रतिनिधि जेठा मरांडी, बीपीएम बिष्णु कुमार भगत, मुखिया, प्रधान, स्वास्थ्य कर्मी सहित बड़ी तादाद में ग्रामीण उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-took-class-on-poor-performance-of-the-district-in-tb-eradication-program/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : टीबी उन्मूलन कार्यक्रम में जिले के खराब प्रदर्शन पर सिविल सर्जन ने ली क्लास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही