Search

 
 
 

साहिबगंज : मौसी के घर घूमने आयी नौ वर्षीय बच्ची तालाब में डूबी, मौत

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र के दरगाहडंगा गांव के नया टोला में अपनी मौसी के घर घूमने आयी 9 वर्षीय बच्ची की नहाने के दौरान डूबने से मौत हो गई. मिली जानकारी के अनुसार बच्ची राजमहल थाना क्षेत्र के जामनगर गुमास्ता टोला के अज्जूल शेख़ की पुत्री है. वह अपनी मां के साथ मौसी के घर घूमने आयी थी. रविवार की दोपहर बगल में दरगाहडंगा व मोहनपुर पंचायत के कामुडंगा सीमांकन के बीच बने तालाब में नहाने चली गई. नहाने के दौरान वह गहरे पानी में चली गई और डूब गई. घटना के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है. खबर लिखे जाने तक परिजनों के द्वारा मुस्लिम रीति-रिवाज से दफनाने की तैयारी चल रही थी. इसे भी पढ़ें : हिस्ट्री">https://lagatar.in/vicky-jaiswal-is-a-history-sheeter-last-year-also-there-was-preparation-district-badar-it-is-protection-white-collars/">हिस्ट्री

शीटर है विक्की जायसवाल, बीते वर्ष भी जिला बदर की थी तैयारी,सफेदपोशों का है संरक्षण
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही