Sahibganj : जिले के उधवा प्रखंड के राधानगर थाना क्षेत्र में एसबीआई बैंक मोड़ शाखा के निकट फोरलेन सड़क का निर्माण कार्य चल रहा है. निर्माण कार्य का ठेका जिस कंपनी को है उस कंपनी की सैकड़ों गाड़ियां सामान ढ़ुलाई समेत अन्य कार्यों में लगी है. लगातार वाहनों के आवागमन से धूलकण उड़ा करती है, जिससे स्थानीय दुकानदारों समेत ग्रामीणों को परेशानी हो रही है. धूलकण नहीं उड़े इसके लिए कंपनी की ओर से पानी का छिड़काव नहीं किया जाता. परेशान दुकानदारों व ग्रामीणों ने 10 मई को सड़क जाम कर विरोध प्रदर्शन किया. सड़क जाम के कारण यातायात प्रभावित रहा. सड़क की दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गई. प्रदर्शनकारियों ने फोरलेन ठेकेदार के खिलाफ हाय-हाय के नारे भी लगाए. प्रदर्शनकारियों ने कहा कि निर्माण कार्य में लगी कंपनी के कर्मी सड़क पर पानी का छिड़काव नहीं करते, जिससे धूलकण उड़ती है. इसके वजह से पैदल चलना मुश्किल हो गया है. दुकानों व आसपास घरों में धूलकण की मोटी परत जम जाती है. धूलकण स्वास्थ्य के लिए खतरनाक है. श्वास के जरिए शरीर में जाने पर खांसी, एलर्जी, दमा समेत अन्य श्वास संबंधित बीमारियां हो सकती है. निर्माणाधीन सड़क पर पानी छिड़काव कराने को लेकर कई बार कंपनी के अधिकारियों से वार्ता हो चुकी है. वार्ता के समय छिड़काव करने का आश्वासन दिया जाता है, बाद में नहीं किया जाता. सड़क जाम की सूचना पाकर राधानगर थाना प्रभारी राकेश कुमार वहां पहुंचे और प्रदर्शनकारियों को पानी छिड़काव कराने का आश्वासन दिया. उनके आश्वासन पर प्रदर्शनकारी सड़क जाम करना बंद कर दिया. थाना प्रभारी ने कंपनी अधिकारियों से बातचीत कर पानी का छिड़काव करने को कहा. उनकी बातों पर तत्काल टैंकर से छिड़काव किया गया. प्रदर्शनकारियों में अब्दुल मुकित, मिठुन साहा, शफीक आलम, जाहिद शेख,अब्दुल्लाह, अंजरूल शेख,फिरोज आलम, अंसारुल शेख, चाहु शेख, डॉक्टर शमसुल शेख, फैयाज आलम, सरफराज आलम, सनारूल समेत सैकड़ों की संख्या में स्थानीय दुकानदार व ग्रामीण शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=632957&action=edit">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज: किशोर अपहरण कांड में स्कार्पियो सहित एक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
साहिबगंज : निर्माणाधीन फोरलेन में पानी का छिड़काव नहीं, उड़ते धूलकण से परेशान दुकानदार व ग्रामीणों ने किया सड़क जाम

Leave a Comment