Search

 
 
 

साहिबगंज : कांग्रेस के नवनियुक्त पदाधिकारियों को सौंपा गया मनोनयन पत्र

 
कार्यकरिणी की बैठक में संगठन को मजबूत बनाने पर हुआ मंथन
Sahibganj : साहेबगंज जिला कांग्रेस कार्यकारिणी की विस्तारित बैठक शहर के जिला परिषद के एक हाल में 05 जुलाई बुधवार को हुई. बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष बरकतुल्लाह खान ने, जबकि संचालन मो. कलीमुद्दीन ने किया. कार्यक्रम में जिला अध्यक्ष ने जिला कार्यकारिणी के सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को मनोनयन पत्र सौंपा. इस दौरान  पार्टी को और मजबूत बनाने पर विशेष चर्चा हुई. जिलाध्यक्ष ने कहा कि पार्टी ने कार्यकर्ताओं को पदाधिकारी बनाकर जो दायित्व सौंपा है, उसपर खरा उतरकर संगठन का जनाधार मजबूत करें. बैठक में नवनियुक्त जिला उपाध्यक्ष कौशिक विश्वास, मो.कलीमुद्दीन, बास्की यादव, विजय वर्मा, प्रो. जहूर आलम, नाबिद अंजुम, समसेर खान, नित्यानंद गुप्ता, सरफराज आलम, ऐनुल आलम, मोरसलिम खान, आदित्य यादव, राम श्रृंगार ओझा, बदरुद्दीन, शेख सुलेमान, अजमत हुसैन आदि शामिल थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=689064&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : राजद का 27 वां स्थापना दिवस मनाया गया [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही