Search

 
 
 

साहिबगंज : लाभुकों को 15 सितंबर तक लंबित पीएम आवास पूर्ण करने का नोटिस

 
Sahibganj : उधवा प्रखण्ड क्षेत्र के सभी पंचायतों में लंबित पड़े पीएम आवास को जल्द ही पूर्ण कराने को लेकर जिला प्रशासन सख़्त नज़र आ रहा है. प्रखण्ड के सभी पंचायतों में लंबित आवास को पूर्ण कराने के लिए गठित प्रखण्ड स्तरीय टीम ने 20 अगस्त को क्षेत्र का भ्रमण किया. इस दौरान मसना पंचायत के मदनी राय, मोमेल शेख, मुख्तार खान, बप्पा चौधरी, सुखु शेख, सैदुल शेख, सकील नदाब, बीमा चौधरी समेत अन्य लाभुकों को आवास पूर्ण करने के लिए नोटिस दिया गया. वही इस संबंध में आवास नोडल अधिकारी शाहजहान शेख ने कहा कि मसना पंचायत में वर्ष 2016-21 में 24 और 2021-22 में 75 आवास लंबित है. आवास लाभुकों को जल्द ही आवास पूर्ण करने का नोटिस दिया जा रहा है. लाभुकों को 15 सितंबर 2022 तक हर हाल में आवास पूर्ण करने को कहा गया. आवास पूर्ण नही होने पर लाभुकों के विरुद्ध विभागीय कार्रवाई की जाएगी. मौके पर प्रखंड समन्वयक अभिजीत कुमार, नोडल अधिकारी शाहजहां अंसारी, राधानगर थाना प्रभारी कुंदन कांत विमल समेत अन्य मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-inaugurated-the-ghat-per-haat-program-at-bijli-ghat-crowd-gathered-at-the-stall/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : बिजली घाट पर ‘घाट पर हाट’ कार्यक्रम का डीसी ने किया उद्घाटन, स्टॉल पर उमड़ी लोगों की भीड़ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही