Search

 
 
 

साहिबगंज : प्राणपुर से कुख्यात सोना चोर गिरफ्तार, पूछताछ जारी

 
Sahibganj : उधवा प्रखंड राधानगर थाना क्षेत्र के प्राणपुर बाजार से बुधवार को राधानगर थाना पुलिस ने छापेमारी कर शटर-कटर गिरोह के सदस्य कुख्यात सोना चोर हुमायूं शेख को गिरफ्तार किया है. गिरफ्तार हुमायूं शेख से पुलिस पूछताछ कर रही है. पुलिस सुत्रों के अनुसार थाना क्षेत्र के प्राणपुर निवासी हुमायूं शेख को कई राज्यों की पुलिस तलाश कर रही थी. केरल, महाराष्ट्र, तेलंगाना व छत्तीसगढ़ सहित अन्य राज्यों में शटर काटकर ज्वेलरी दुकान से करोड़ों रुपए की सोना चोरी की घटना को अंजाम दिया है. राधानगर पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि कुख्यात सोना चोर प्राणपुर बाजार के आसपास घूम रहा है. त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना प्रभारी राकेश कुमार दल-बल के साथ प्राणपुर बाजार में छापेमारी कर हुमायूं शेख को गिरफ्तार कर लिया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-minister-alamgir-alam-laid-foundation-stone-of-road-construction/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मंत्री आलमगीर आलम ने किया सड़क निर्माण का शिलान्यास [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही