Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अब नशा का सेवन कर वाहन चलाए तो खैर नहीं

Sahibganj : अब नशा का सेवन कर वाहन चलाने वाले चालकों की खैर नहीं है. ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच होगी. नशे की हालत में पाए जाने पर जुर्माना ठोका जाएगा. 1 मई को जिरबाबाड़ी ओपी के निकट एसपी अनुरंज किस्पोट्टा के निर्देश पर सघन वाहन जांच अभियान चलाया गया. इस दौरान ब्रेथ एनालाइजर से वाहन चालकों की जांच की गई. जांच अभियान चलाए जाने से वाहन चालकों में हड़कंप मचा हुआ है. इस संबंध में थाना प्रभारी चिरंजीत कुमार ने बताया कि ब्रेथ एनालाइजर मशीन से जांच करने पर पता चल जाता है कि चालक ने नशा का सेवन किया है नहीं. इतना ही नहीं जांच करने पर नशे की हालत में होने पर स्वचालित मशीन से जुर्माने की रसीद भी बाहर आ जाएगी. जुर्माने की राशि चालक को भरना पड़ेगा. मौके पर सदर एसडीपीओ राजेंद्र दुबे, ओपी प्रभारी चिरंजीत प्रसाद समेत पुलिस जवान मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=624350&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: वज्रपात से चार बच्चों की मौत, आम चुनने गए थे सभी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही