Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अब क्यूआर कोड से पुलिस करेगी पेट्रोलिंग, एसपी ने की शुरुआत

Sahibganj : अब साहिबगंज पुलिस क्यूआर कोड से पेट्रोलिंग करेगी. नगर थाना परिसर में 30 अप्रैल को रक्षक एप के तहत क्यूआर कोड की शुरुआत एसपी अनुरंजन किस्पोट्टा ने किया. यह जानकारी प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई है. विज्ञप्ति में जिक्र है कि क्यूआर कोड से पुलिस की पेट्रोलिंग टीम को सुविधा होने के साथ-साथ आपराधिक वारदातों पर नियंत्रण रखने में भी मदद मिलेगी. इसके लिए नगर थाना अंतर्गत 69 संवेदनशील जगहों को चिन्हित किया गया है. फिलहाल प्रथम चरण में नगर थाना क्षेत्र के 50 जगहों में क्यूआर कोड लगाया जाएगा. इस कोड के माध्यम से पेट्रोलिंग टीम ड्यूटी के दौरान अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे. इसका सत्यापन नगर थाना प्रभारी करेंगे. इसके बाद जिरवाबाड़ी ओपी थाना क्षेत्र में भी क्यूआर कोड लगाया जाएगा. मौके पर एसपी के अलावा सडीपीओ राजेंद्र दुबे, नगर थाना प्रभारी धर्मपाल कुमार, पुलिस निरीक्षक शशि भूषण चौधरी, जिरबाबाड़ी ओपी थाना प्रभारी चिरंजीत प्रसाद समेत अन्य पुलिस पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=622361&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज: स्वच्छ गंगा मिशन के महानिदेशक ने ली सीवरेज ट्रीटमेंट प्लांट की जानकारी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही