Search

साहिबगंज : एनएसयूआई ने लगाया कुलपति गो बैक व मुर्दाबाद के नारे

Sahibganj: दुमका एसकेएमयू के कुलपति डॉक्टर सोनाझरिया मिंज बीएसके महाविद्यालय बरहरवा में 03 मई को इग्नू कार्यालय के उद्घाटन समारोह में पहुंची. जहां एनएसयूआई के प्रतिनिधिमंडल ने थॉमस रॉबर्ट के नेतृत्व में एसकेएमयू अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में आउटसोर्सिंग कंपनी से हुए बहाली को लेकर ज्ञापन सौंपा. साथ ही विभिन्न समस्याओं को अवगत कराने के लिए समय मांगने पर कुलपति ने मिलने से साफ इंकार कर दिया. इससे नाराज छात्र संगठन व आदिवासी छात्रावास के छात्रों ने कुलपति का विरोध करते हुए मुर्दाबाद व गो बैक का नारा लगाया. ऐसा होते देख कुलपति अपने वाहन को कैंपस में ही छोड़कर पैदल ही बाहर निकल गई. वहीं एनएसयूआई का कहना है कि अगर उनकी बातें नहीं मानी जाती है तो सभी महाविद्यालयों में एक साथ तालाबंदी कर अनिश्चितकालीन धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=656162&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : एसीबी ने मुखिया को पांच हजार घूस लेते किया गिरफ्तार [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp