Search

 
 
 

साहिबगंज : एनटीपीसी फरक्का के विस्थापितों की समस्याओं का होगा समाधान- डीसी

 
Sahebganj : साहिबगंज (Sahebganj)- एनटीपीसी फरक्का परियोजना अंतर्गत एमजीआर लाइन में कई परिवारों के जमीन का अधिग्रहण किया जा चुका है. वैसे परिवार भू-विस्थापित हो चुके हैं. भू-विस्थापित परिवार एनटीपीसी से नियोजन समेत अन्य मांग कर रहे हैं. 11 जुलाई को डीसी रामनिवास यादव ने भू-विस्थापित परिवारों को सुविधाएं मुहैया कराने को लेकर समाहरणालय सभागार में बैठक की.   बैठक में डीसी ने विस्थापितों की समस्याओं को सुनने के बाद कहा कि भू-विस्थापितों की समस्याओं का समाधान किया जाएगा. डीसी ने एनटीपीसी फरक्का से जिन भू-विस्थापितों के जमीन का अधिग्रहण किया गया है उन सबकी सूची मांगी थी. एनटीपीसी फरक्का ने सूची उपलब्ध करा दी है. सूची का सत्यापन भी हो चुका है. डीसी ने जमीन का म्यूटेशन कराने का निर्देश सीओ को दिया. बैठक में बोरियो विधायक लोबिन हेंब्रम, अपर समाहर्ता विनय कुमार मिश्र, सीओ, मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि समेत समेत अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=351085&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : पीडीएस डीलर पर समय से अनाज नहीं बांटने का आरोप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही