Sahibganj : जिले के लिए स्वीकृत लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का उद्घाटन शुक्रवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश मनोज कुमार सिंह ने फीता काट कर किया. डालसा सचिव सह वरीय सिविल जज धर्मेन्द्र कुमार ने बताया की देश के 16 राज्यों में यह सिस्टम लागू हुआ है. जिसमें झारखंड का साहिबगंज जिला भी शामिल किया गया है. उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम का उद्देश्य समाज के कमजोर व वंचित वर्ग के पात्र व्यक्तियों को को विचाराधीन आपराधिक मामलों में गुणवत्तापूर्ण कानूनी सेवाएं प्रदान करना हैं. उन्होंने बताया कि लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम में पदों पर नियुक्तियां कर दी गई हैं. चीफ़ लीगल एड डिफेंस काउंसिल में अरविन्द गोयल, डिप्टी चीफ में रविन्द्र कुमार श्रीवास्तव और कामिनी शर्मा और सहायक लीगल एड डिफेंस काउंसिल पद पर अमरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, रतन कुमार, ज्योति कुमारी की नियुक्ति की गई है. योजना का लाभ लेने के लिए संबंधित व्यक्ति को जिला विधिक सेवा प्राधिकार कार्यालय के माध्यम से आवेदन करना होगा. पात्र व्यक्ति को उसके मुकदमे की पैरवी के लिए नि:शुल्क वकील उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर कुटुंब न्यायलय के प्रधान न्यायाधीश श्रीप्रकाश दुबे, जिला न्यायाधीश प्रथम धीरज कुमार, जिला न्यायाधीश तृतीय बिरेन्द्र कुमार श्रीवास्तव, मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शैलेन्द्र कुमार, अपर मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी शेखर कुमार, वरीय सिविल जज राजेश कुमार श्रीवास्तव, अनुमंडल न्यायिक दंडाधिकारी आलोक सिंह, न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी सुमित कुमार वर्मा उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/sahibganj-administrations-xi-beat-citizens-xi-by-98-runs-in-a-friendly-cricket-match/">यह
भी पढ़ें : साहिबगंज : फ्रेंडली क्रिकेट मैच में प्रशासन एकादश ने नागरिक एकादश को 98 रनों से हराया [wpse_comments_template]
साहिबगंज : लीगल एड डिफेंस काउंसिल सिस्टम के कार्यालय का हुआ उद्घाटन

Leave a Comment