Search

 
 
 

साहिबगंज : सभी विभागों के अधिकारी समन्वय बनाकर योजनाओं को पूरा करें- डीसी

 
Sahibganj : साहिबगंज डीसी हेमंत सती ने मंगलवार को समाहरणालय स्थित सभागार में जिला समन्वय समिति के साथ बैठक की. उन्होंने विभिन्न विभागों की योजनाओं की बारी-बारी से समीक्षा की और अब तक हुए कार्यों की प्रगति की जानकारी अधिकारी से ली. उन्होंने सभी विभागों के अधिकारियों को आपस में समन्वय बनाकर योजनाओं को समय पर पूरा करने का निर्देश दिया. साथ ही आगामी लोकसभा चुनाव को देखते हुए सभी बूथों पर आधारभूत सुविधा उपलब्ध कराने को कहा. सभी आंगनबाड़ी केंद्रों पर पानी, बिजली, व स्वास्थ्य की समुचित व्यवस्था करने को कहा. जो आंगनबाड़ी भवन काफी जर्जर हो चुके हैं उनकी रिपोर्ट जिला कार्यालय को जल्द दें. सिविल सर्जन के साथ को-ऑर्डिनेशन कर आंगनबाड़ी केंद्रों में गर्भवती महिलाओं के लिए बेड, समुचित इलाज आदि की व्यवस्था करने का निर्देश दिया. प्रखंड स्वास्थ्य समितियों को प्रत्येक माह की 8 तारीख को अपने-अपने प्रखंड में बैठक करने व हर माह की एक तारीख को जिला एवं प्रखंड स्तर पर रक्तदान शिविर लगवाने को कहा. बैठक में एसपी कुमार गौरव, डीडीसी सतीश चंद्रा, अपर समाहर्ता विनय मिश्रा, अनुमंडल पदाधिकारी साहेबगंज रवि जैन, सिविल सर्जन डॉ. अरविंद कुमार, भूमि उप समाहर्ता जयवर्धन कुमार, जिला परिवहन पदाधिकारी विष्णु देव कच्छप, जिला कल्याण पदाधिकारी प्रमोद आनंद आदि उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही