Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : पदाधिकारी प्रश्नों को पढ़ कर लिखित व सटीक उत्तर दें : विधानसभा समिति

Sahibganj: जिला समाहरणालय में वरीय पदाधिकारियों के साथ 16 मई को झारखंड विधानसभा कि अनागत प्रश्न क्रियान्वयन समिति के सदस्य सह लिट्टीपाड़ा विधायक दिनेश विलियम मरांडी की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक की गई.सदस्य दिनेश विलियम मरांडी ने कहा कि सभी पदाधिकारी अपने प्रश्नों को सही ढंग से पढ़ कर समिति को लिखित व सटीक उत्तर उपलब्ध कराएं. भीमराव अंबेडकर आवास व ग्रामीण कार्य विभाग से जानकारी ली.डीएफओ मनीष तिवारी से उधवा स्थित झील का सीमांकन कराने, गृह कार्य व आपदा प्रबंधन को निर्देश, ऊर्जा आधारित जलापूर्ति योजना अंतर्गत किए गए कार्य, पहाड़िया गांव में किए गए कार्य, मुख्यमंत्री कन्यादान योजना की प्रगति को जाना. भूमि संरक्षण कार्य, कोल्ड स्टोरेज निर्माण, मत्स्य उत्पादन आदि किए गए कार्यो की समीक्षा की गई. डीडीसी प्रभात कुमार बरदियार ने कहा कि सभी विभागों से पूछे गए प्रश्नों का सही उत्तर लिखित में जल्द उपलब्ध कराया जाएगा. मौके पर शशि आनंद, रामाशीष यादव, संतोष गर्ग आदि पदाधिकारी मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=638733&action=edit">यह

भी पढ़ें:साहिबगंज : मादक पदार्थो की तस्करी व खेती की रोकथाम को लेकर बैठक [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही