Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : अंतिम सोमवारी पर मोती झरना स्थित शिव मंदिर में उमड़ा श्रद्धालुओं का सैलाब

Advertisement
Advertisement
Sahibganj : सावन की अंतिम सोमवारी पर मोती झरना स्थित मोतीनाथ धाम में भगवान शिव के जलाभिषेक के लिए लिए अहले सुबह से ही श्रद्धालुओं और कांवरियों की भारी भीड़ उमड़ी. अंतिम सोमवारी होने के कारण देर शाम से ही कांवरियों और श्रद्धालुओं का जमावड़ा लगने लगा था. श्रद्धालुओं के भीड़ के मद्दनेज़र पुलिस ने भू सुरक्षा के पुख़्ता इंतज़मात किये थे. [caption id="attachment_383390" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/motijharna-mein-kanwariyon-ki-bheed-300x134.jpg"

alt="" width="300" height="134" /> जलार्पण के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की लंबी कतार[/caption] गेरुआ वस्त्र धारण किये शिवभक्तों की लंबी कतार ने पूरे मोती धाम को भगवामय बना दिया. चारो तरफ़ बोल बम और हर हर महादेव के नारों से कतार में अपनी बारी का इंतज़ार कर रहे श्रद्धालुओं के उत्साह को नई ऊर्जा मिल रही थी. वहीं सोमवारी के मद्देनज़र मंदिर के विभिन्न परिसर को फूलों और एलईडी लाइटों से सज़ाया गया था. मोती झरना स्थित शिव मंदिर के पास पूजा समिति की तरफ़ से श्रद्धालुओं के बीच शरबत और फल का वितरण किया गया. इस मौके पर उपायुक्त रामनिवास यादव ने जिले के लोगों को सावन की अंतिम सोमवार की बधाई दी. डीसी ने व्यवस्था में प्रशासन का सहयोग करने के लिए सभी श्रद्धालुओं का आभार भी जताया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-dc-held-a-meeting-regarding-muharram-said-do-not-forward-misleading-posts-on-social-media/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : मुहर्रम को लेकर डीसी ने की बैठक, कहा – सोशल मीडिया पर फॉरवर्ड ना करें भ्रामक पोस्ट [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही