Search

 
 
 

साहिबगंज : श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर मंदिरों में उमड़ी भक्तों की भीड़, बांकेबिहारी का किया गया भव्य श्रृंगार

 
Subodh Singh Sahibganj : साहिबगंज जिले में श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की धूम देखते ही बनी. ज़िले के विभिन्न मंदिरों में सुबह से भक्तों का तांता लगा रहा. शहर में सबसे ज़्यादा रौनक इस्कॉन मंदिर में देखी गई. जहां दूर-दूर से हज़ारों की तादाद में श्रद्धालु पहुंचे थे. शहर से लगभग 26 किलोमीटर की दूरी पर मंगलहाट के पास कन्हैयास्थान स्थित कन्हाई नाट्यशाला इस्कॉन मंदिर की जन्माष्टमी हमेंशा ख़ास और लग होती है. जन्माष्टमी के उपलक्ष्य पर सुबह से यही यहां बांकेबिहारी भगवान श्री कृष्ण के दर्शन के लिए भक्तों के आने का सिलसिला लगा रहा. पश्चिम बंगाल और बिहार से भी बड़ी संख्या में कान्हा के भक्त मंदिर पहुंचे. जिला प्रशासन के कई पदाधिकारियों ने भी यहां आकर पूजन व आरती किया. पूरे मंदिर परिसर को एक तरफ़ जहां दुल्हन की तरह सजाया गया. वहीं भगवान की भव्य साज सज्जा और आकर्षक श्रृंगार भी लोगों का मन मोह रही थी. दूसरी तरफ भजन कीर्तन का दौर भी लगातार चलता रहा. [caption id="attachment_393543" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2022/08/bheed-sahibganj-300x166.jpg"

alt="" width="300" height="166" /> मंदिर में उमड़ी भक्तों की भारी भीड़[/caption] उधर मंगलहाट नयाबस्ती गांव स्थित नंद गांव में भी भगवान श्री कृष्ण की जन्माष्टमी उत्सव के उपलक्ष्य में संध्या को भक्ति नृत्य जागरण किया गया. साथ ही कला क्षेत्र के कलाकारों के द्वारा रिकॉर्डिंग डांस प्रतियोगिता का भी आयोजन किया गया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-civil-surgeon-inspected-new-sadar-hospital-reprimanded-for-finding-flaws/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : सिविल सर्जन ने नया सदर अस्पताल का किया निरीक्षण, खामियां मिलने पर लगाई फटकार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही