Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

साहिबगंज : हादसे के तीसरे दिन गंगा नदीं से निकाले गए दो हाइवा

Sahibganj : महादेवपुर-शोभनघाट पर गंगा नदी में डूबे दो हाइवा को तीसरे दिन निकाला गया. 30 दिसंबर को एक मालवाहक जहाज पर लादकर ले जाते समय हुए हादसे में सात हाइवा डूब गया. हाइवा पर स्टोन चिप्स लदा था. हाइवा के साथ ही एक चालक भी गंगा में डूब गया, जो अभी तक लापता है. उसकी तलाश जारी है. डीबीएल कंपनी गंगा नदी पर पुल निर्माण कार्य कर रही है. हाइवा उसी कंपनी की है. हाइवा की तलाशी के लिए कोलकाता से गोताखोरों को बुलाया गया. गोताखोरों ने 31 दिसंबर को गंगा नदी में रेस्क्यू शुरू की. 1 जनवरी को दोपहर करीब एक बजे पहला हाइवा और लगभग दो बजे दूसरे हाइवा को बाहर निकाला. शाम होने पर रेस्क्यू रोक दिया गया. रेस्क्यू का जायजा लेने सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी मौजूद थे. मुफस्सिल थाना प्रभारी भी वहां तैनात थे.

लापता चालक का नहीं चला पता

हादसे में गंगा नदी में डूबे हाइवा चालक सरफुद्दीन अंसारी अभी तक लापता है. उसके बारे में कुछ नहीं पता चला है. तीस की संख्या में आए परिजन दिन भर घाट पर बैठे रहे. इंतजार करते-करते परिजनों की आंखें पथरा गई है. हादसे के तीन दिन हो गए हैं. ऐसे में परिजनों को उनके जीवित होने की उम्मीद भी टूट गई है. लापता चालक धनबाद जिले के गोविंदपुर स्थित फफुआडीह गांव का रहने वाला था. हादसे के वक्त उसका भांजा रियाज अंसारी भी जहाज पर मौजूद था. परिजनों के साथ वह भी दिन भर बैठा रहा. सरफुद्दीन की पत्नी यास्मीन कौसर भी परिजनों के साथ घाट पर बैठी रही. परिजनों के भोजन और आवास की व्यवस्ता डीबीएल कंपनी ने की है. गांव से और भी रिश्तेदार पहुंचने वाले हैं.

अप्रैल में पुत्री की थी शादी

लापता चालक सरफुद्दीन अंसारी के बड़े भाई कबीर अंसारी व सझला भाई शब्बीर अंसारी ने बताया कि सरफुद्दीन के पुत्री की शादी तय हुई थी. इसी वर्ष अप्रैल महीने में शादी होने वाली थी. सरफुद्दीन का बड़ा बेटा आईटीआई कर रहा है. छोटा बेटा वर्ग 9 में पढ़ रहा है. सरफुद्दीन डीबीएल कंपनी का वेतनभोगी हाइवा चालक था.

विधायक ने किया निरीक्षण

[caption id="attachment_515276" align="aligncenter" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/anant-ojha-300x226.jpg"

alt="" width="300" height="226" /> हादसे वाले जगह का निरीक्षण करने पहुंचे विधायक अनंत ओझा[/caption] राजमहल विधायक अनंत ओझा ने 1 जनवरी को हादसे वाले जगह का निरीक्षण कर डीबीएल कंपनी के अधिकारियों से बातचीत की. विधायक ने कंपनी के एसोसिएट वाइस प्रसिडेंट मधुसूदन डे से बातचीत कर रेस्क्यू में तेजी लाने को कहा. उन्होंने सदर एसडीओ राहुल जी आनंद जी से भी बातचीत की. विधायक ने लापता हाइवा चालक के परिजनों से मुलाकात कर हरसंभव मदद देने का आश्वासन दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=513718&action=edit">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : अतिक्रमण के कारण सिकुड़ चुका है पिकनिक स्पॉट छोटी झरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही