Search

 
 
 

साहिबगंज : लॉटरी बेचने के आरोप में एक गिरफ़्तार, भेजा गया जेल

 
Sahibganj : तालझारी प्रखण्ड में प्रतिबंधित लॉटरी बेचने के आरोप में तालझारी थाना पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया. पुलिस को महाराजपुर में घूम-घूम कर लॉटरी बेटने वाले एक व्यक्ति की गुप्त सूचना मिली. जिसके बाद थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू, एसआई उपेंद्र कुमार सहित पुलिस बलों के साथ मौके पर पहुंचे. पुलिस को देखते ही वो व्यक्ति भागने लगा. पुलिस बल के जवानों ने उसे खदेड़ कर पकड़ लिया. पूछताछ करने पर उसने अपना नाम मुकेश कुमार चौरसिया बताया जो भरतीया कॉलोनी साहिबगंज का रहने वाला है. तलाशी लेने पर मुकेश कुमार चौरसिया के ज़ेब से नागालैंड स्टेट डीयर साप्ताहिक लॉटरी की टिकट बरामद हुई. पूछताछ में बताया कि साहिबगंज के भरतीया कलोनी से लॉटरी लाकर वो बेचता था. उसने 3450 रूपए का लॉटरी बेचा था. थाना प्रभारी प्रमोद कुमार टुडू ने बताया कि मामले में कांड संख्या 57/22 दर्ज़ किया गया. यह">https://lagatar.in/sahibganj-relationship-with-girl-for-two-years-absconding-after-getting-pregnant/">यह

भी पढ़ें : साहिबगंज : दो साल तक युवती से बनाया संबंध, गर्भवती होने के बाद हुआ फ़रार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही